फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 62 लाख से दिलदारनगर में बनेंगे कम्युनिटी हाॅल और फूड स्ट्रीट हब

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 62 लाख की लागत से दिलदारनगर नगर पंचायत में कम्युनिटी हाॅल व फूड स्ट्रीट हब का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनके निर्माण से दिलदारनगर नगर पंचायत के क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दिलदारनगर नगर पंचायत की ओर से कम्युनिटी हाॅल पर 39.65 लाख और फूड स्ट्रीट हब पर 23.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दोनों प्रस्तावों को जमीन पर मूर्त रूप देने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। इनका निर्माण नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन गांधीनगर में होगा। दिलदारनगर पंचायत प्रशासन की ओर से एक महीने पहले इन दोनों प्रस्तावों को शासन को भेजा गया था। दोनों प्रस्तावों को हाल के दिनों में मंजूरी मिली है। मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत कम्युनिटी हॉल और फूड स्ट्रीट हब निर्माण की कवायद में जुट गया है। दिलदारनगर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। इन वार्डों में लगभग 20 हजार की आबादी रहती है। दोनों प्रस्तावों से 20 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद दिलदारनगर नगर पंचायत हरकत में आ चुका है। जल्द ही इन दोनों प्रस्तावों को धरातल पर मूर्त रूप देने की तैयारी है।
फूड स्ट्रीट हब के तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की बिक्री करने वाले स्टाॅलों को एक जगह व्यवस्थित तरीके से जगह मुहैया कराया जाएगा। दिलदारनगर नगर पंचायत की ओर से इसके लिए रेहड़ी, ठेला-खोमचा वालों को उचित दर पर दुकान आवंटित की जाएगी। इससे रेहड़ी और ठेला-खोमचा वालों को भी सहूलियत मिलेगी। बार-बार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उन्हें इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही खाने के शौकीनों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। वहीं कम्युनिटी हाॅल का निर्माण होने पर कम दर पर लोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करा सकते हैं। इसके लिए मैरिज हाॅल और लॉन के महंगे किराये से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें