फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वतन कक्ष में जिलास्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की दूसरी बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। उन्होंने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, विशेषकर उच्च जोखिम वाले इलाकों में साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग का कार्य प्रभावी ढंग से कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अभियान की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि संचारी रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, कृषि, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें