फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो महीने पहले हो चुके 75 लाख के कार्य का निकाल दिया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आठ ऐसे कार्यों का टेंडर दो दिन पहले जारी किया गया है, जिसका निर्माण कार्य लगभग दो महीने पहले पूरा हो चुका है। लगभग 75 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का दोबारा टेंडर कराने के पीछे भ्रष्टाचार की मंशा है। यह आरोप वार्ड नंबर 13 के सभासद सुनील यादव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बड़वाल को पत्रक देकर लगाया। उन्होंने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद सुनील यादव का आरोप है कि जिन कार्यों के लिए टेंडर कराया गया है, उसमें वार्ड संख्या 7 कोल्हूआ घाट पर भवन निर्माण, मंदिर और भवन के चारों ओर बाउंड्रीवाॅल मंदिर के चबूतरे पर ग्रेनाइट स्टोन फ्लोरिंग शामिल है।
इसके अलावा वार्ड संख्या चार अब्दुल हमीद नगर में शेख शाह सम्मन के रउजे के निकट चबूतरा निर्माण वार्ड, नंबर 9 राजीव नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष के मकान के सामने नाली निर्माण, वार्ड 11 में घनश्याम के मकान से ट्रांसफार्मर तक इंटरलॉकिंग कार्य, वार्ड 6 दीनदयाल नगर में पुलिस चौकी के सामने नाला वीसी रोड की मरम्मत तथा वार्ड संख्या 13 में कंपोजिट विद्यालय के इंटरलॉकिंग के शेष कार्य का निर्माण शामिल है। जाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बड़वाल ने बताया कि मामले जांच की जाएगी और दोषी व्यक्तियों पर विधिक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें