फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबाद हुईं कालोनियां, न नालियां बनी, न दुरुस्त हुईं सड़कें

विज्ञापन
शहर के रौजा स्थित होम्योपैथिक कॉलेज को जाने वाली सड़क का हाल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र से सटे टेढ़वा, रौजा, आलमपट्टी, मिश्रवलिया, चंदन नगर पूरी तरह से आबाद हो चुका है। कई कालोनियां बन गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र में ये इलाके शामिल नहीं होने से यहां आबाद कालोनियों में न तो अच्छी सड़क है और न ही जलनिकासी के लिए नालियां बनाई जा सकी हैं। कब्रिस्तानों की चहारदीवारियां टूटी हैं। पार्क और पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दो दशक से इन इलाकों में कई कालोनियां आबाद हुई हैं। आलीशान मकान भी बने हैं लेकिन यहां नगरीय सुविधाएं नहीं हैं। रौजा क्षेत्र में होम्योपैथिक कॉलेज, बस स्टैंड, कई प्राइवेट स्कूल हैं। अनियोजित ढंग से कालोनियां बस गई हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात के मौसम में होम्योपैथिक कॉलेज से टेढ़वा और रौजा वाली सड़क पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। होम्योपैथिक कॉलेज आने वाली सड़क टूट चुकी है। इस सड़क पर नाले का पानी बहता है। गंदगी के चलते दुर्गंध से लोगों को नाक बंद गुजरना पड़ता है। ऐसे ही रौजा, टेढ़वा और आलमपट्टी इलाके में कई कब्रिस्तान हैं लेकिन उनकी चहारदीवारी टूटी है और आस-पास गंदगी बिखरी है। नगर पालिका क्षेत्र में ये इलाके शामिल नहीं होने से जलनिकासी, पेयजल, पथ प्रकाश, सड़क की अपेक्षित व्यवस्था नहीं है। इन इलाकों में बच्चों के लिए खेलने-कूदने और बुजुर्गों के लिए कोई पार्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें