कौला जखनिया गाव के पास खनिया एनएच-124 डी के किनारे पलटी कार। स्रोत- पाठक
बरेसर। थाना क्षेत्र के बाराचवर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेलर व ट्रक के टक्कर में चालक घायल हो गया। आसपास के लोग घायल चालक को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह यादव ने बताया कि सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाराचवर के पास गेहूं लाद कर ट्रक सुल्तानपुर से पटना जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रेलर से ट्रक की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हरदोईके थाना मुकद्दरपुर के मझिला निवासी ट्रेलर चालक सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रेलर में हरियाणा से बाइक लादकर बलिया जा रहा था कि ट्रक को ओवरटेक करने में झपकी आ गई और आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
दो ट्रकों की टक्कर
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान के सामने बृहस्पतिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग अच्छा रहा कि कोई जनक्षति नहीं हुई। वहीं कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर दी गई है।
कौला जखनिया के पास खाई में गिरी कार
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनिया के पास निर्माणाधीन एनएच-124 डी पर बुधवार की रात कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चंदौली के मनीष यादव ने बताया कि वह कार से जखनिया आ रहे थे। उनकी पत्नी अनीता यादव एक शैक्षणिक संस्थान में अध्यापक हैं। वह कौला जखनिया में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। वह कार में राशन लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कौला जखनिया के पास हादसा हो गया। हालांकि हादसे में वह बाल-बाल बच गए। भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
कौला जखनिया गाव के पास खनिया एनएच-124 डी के किनारे पलटी कार। स्रोत- पाठक
कौला जखनिया गाव के पास खनिया एनएच-124 डी के किनारे पलटी कार। स्रोत- पाठक