फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की टक्कर, चालक गंभीर

विज्ञापन
भड़सर चट्टी के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हादसे की खबर में----वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर भड़स
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के पिरथीपुर स्थित भड़सर चट्टी के पास फोरलेन पर शुक्रवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉली पलटकर सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पडरौना के अंबे चौक निवासी भावेश कुमार झा ने बताया कि वह एक परिचित को वाराणसी छोड़ने गए थे। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर घर पडरौना लौट रहे थे। भड़सर चट्टी के पास अचानक सामने चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई।
थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी की सहायता से पलटी ट्रॉली और सड़क पर फैली ईंटों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें