फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा से बढ़ी गलन, ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
ठंड से राहत के लिए सुहवल के शिवाला पर प्रशासन की ओर से जलाया गया अलाव। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से मंगलवार को लोग ठिठुरे नजर आए। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलीं जिससे लोग परेशान हो गए। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में धूप हुई तो लोग बाहर निकले लेकिन ठंड के चलते धूप भी बेअसर साबित हुई। अधिक लोग घरों में दुबके रहे जबकि काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। मौसम में बदलाव से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चली सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन उससे लोगों कोई विशेष राहत नहीं मिली और दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे। सर्द हवा और कोहरे संग गलन का प्रभाव मंगलवार को भी बना रहा। सुबह कोहरे की वजह से आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर नजर आए। जिन लोगों का बाहर कोई जरूरी कार्य नहीं था घरों में देर तक दुबके रहने को विवश हुए।
ठंड का कहर इस कदर था कि लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ढंके रहे। गलन बढ़ने से सुबह बाजारों में चहल-पहल भी देर से हुई। दिन में धूप निकली, लोगों को इस धूप ने राहत प्रदान की। कुछ लोग विशेषकर महिलाओं ने घर की छतों पर धूप से राहत पाई वहीं पुरुषों ने खुले स्थानों पर खिली धूप का आनंद लिया। दिन ढलते ही फिर सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी। शाम होते ही लोगों के फिर घर में कैद हो जाने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। शासन-प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने का आदेश दिया गया है लेकिन इसकी हनक संबंधित पर दिखाई नहीं हे रही है। आदेश के बावजूद शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। इसके चलते लोग स्वयं के प्रयास से ठंड से राहत पाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। ठंड की वजह से बस एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या घटी है। स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम में आए दिन हो रहे परिवर्तन से किसान चिंतित हैं। इस मौसम का असर आलू एवं चना की फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें