फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : कई ट्रेनें निरस्त तो कई घंटों विलंब से चली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। मौसम की मार के चलते ट्रेनों के रफ्तार धीमी होने के साथ ही ब्रेक लग रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पटना रेल मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त तो कई घंटों विलंब से चली। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम का तापमान सात डिग्री तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों की माने तो अप में तूफान एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, फरक्का एवं डाउन में तूफान एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, अमृतसर मेल निरस्त रही। इससे इन ट्रेनों से यात्रा के लिए जाने की तैयारी करने वाले यात्रियों को परेशानी के साथ ही निराशा हुई। अप में अमृतसर एक्सप्रेस दो, अमृतसर मेल दो, विभूति एक्सप्रेस दो, सीमांचल एक्सप्रेस एक, ग़रीब रथ एक्सप्रेस चार और डाउन में गरीब रथ एक्सप्रेस पांच, मगध एक्सप्रेस 11, ब्रह्मपुत्र मेल सात तथा सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इससे इन ट्रेनों के इंतजार में विभिन्न स्टेशनों पर बैठे यात्रियों को सर्दी के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें