फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी फर्म से झारखंड से लखनऊ जा रहा था कोयला, 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। फर्जी फर्म के सहारे झारखंड का कोयला प्रदेश में खपाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। भांवरकोल से राज्य कर अधिकार सचल दल ने एक ट्रक कोयला बरामद किया। मौके पर चालक माल के बिल के अलावा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि जिन फर्मों के नाम पर कोयला व्यापार का दावा किया जा रहा है, उनका जमीन पर कहीं कोई अता-पता नहीं है। राज्य कर अधिकार सचल दल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक रंजन यादव, शिवशंकर राय और अकांशु कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राज्य कर सचल दल की सहायक आयुक्त प्रतिभा राय ने बताया कि सूचना के आधार पर भांवरकोल में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक आते हुए दिखाई दिया।
ट्रक को रोकवाया गया। ट्रक में कोयला भरा था। पूछताछ में चालक रंजन यादव ने बताया कि वह झारखंड से कोयला ला रहा है और उसे लखनऊ ले जाना है। बिल से पता चला कि ट्रक में दो लाख 3 हजार 790 रुपये का 42000 क्विटंल कोयला लदा था। चालक से बिल मांगा गया तो वह माल से संबंधित बिल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उसने बताया कि इसके अलावा और कोई बिल मेरे पास नहीं है, न ही मेरे मोबाइल में है। जांच में पाया गया कि इन्वायस पर किया गया हस्ताक्षर पंजीयन प्रार्थना पत्र में किए गए हस्ताक्षर से अलग है, जो कि जीएसटी नियमों का उल्लंघन है। पोर्टल के माध्यम से विक्रेता के जीएसटीएन की जांच की गई।
जांच में पता चला कि उस जीएसटी को दो दिसंबर को सस्पेंड कर दिया गया है। इसको लेकर भांवरकोल थाने में चालक, विक्रेता व क्रेता के खिलाफ तहरीर दी गई। भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि राज्य कर अधिकार सचल दल की तहरीर पर ट्रक चालक रंजन यादव निवासी सारंगपुर बांसडीह बलिया, विक्रेता अनिरुद्ध ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शिवशंकर राय निवासी रामपुर महराजगंज खूंटी झारखंड व अकांशु कुमार पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें