फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीओ ने सुरक्षा तो एआरटीओ ने सुरक्षित रहने का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महेगवां गांव स्थित एक विद्यालय में सीओ ने सुरक्षा तो एआरटीओ ने सुरक्षित रहने का पाठ पढ़ाया। मिशन शक्ति व यातायात माह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर यादव ने कहा कि नवंबर माह यातायात माह का महीना होता है। आमजनों के बीच पहुंच कर हम लोग लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। छात्र -छात्राओं को उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि जब भी वाहन चलाएं ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करें। शीटबेल्ट और हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। कासिमाबाद सीओ शुभम वर्मा ने कहा कि 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर, 1090 महिला सहायता हेल्प लाइन नंबर, 112 पुलिस हेल्प लाइन नंबर, 1076 सीएम हेल्प लाइन नंबर, 1906 एलपीजी लीक हेल्प लाइन जैसे जरूरी नंबरों को याद रखना चाहिए, जिससे तत्काल सहायता मिल सके।
पुलिस लगातार महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है। मेडिकल सहयोग के लिए 108 व 102 एंबुलेंस की सहायता भी ले सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए, जिससे जनता को जागरूक किया जा सके। यातायात नियमों के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने कहा पुलिस लगातार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है। किसी भी महिला और बालिका के खिलाफ कोई घटना होती है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर जीऊत सिंह चौहान, आरआई आलोक यादव, वीरेंद्र चौहान, डा. अनिल चौहान, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें