समीक्षा बैठक में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक जखनिया बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहेंगी। वहीं, शहरवासियों को मुख्यमंत्री के दौरे के चलते परेशान न होना पड़े का विशेष ध्यान दिया गया है।
दोपहर 12 बजे से नगर नगर पालिका कार्यालय जाने वाले रास्ते और सरजू पांडेय पार्क के आने से रोक दिया जाएगा। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग नगर पालिका कार्यालय के सामने से होते हुए आबकारी विभाग के गोदाम के सामने से होते हुए आ-जा सकेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के और जाने के ठीक पहले कुछ स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी होगी निगरानी
पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार में मुख्यमंत्री के जनपद के कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों सहित सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
डीएम और एसपी डाॅ. ईरज राजा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित नामित अधिकारी व सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी कार्ड और आई कार्ड अपने पास अवश्य रखें। समय-समय पर वाहनों की चेकिंग के साथ ही, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाए।
सीएम मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सभी पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पॉइंट पर अच्छे टर्न-आउट में उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आने और जाने तक किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो इस बात का सभी ध्यान दें।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर और समस्त उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी, एवं ड्यूटी में लगे सभी अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।