मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सुबह से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए निकला हूं। जनपद दर जनपद इसका निरीक्षण करूंगा। इसके बनने से रोजगार की अपार संभावनाएं विकसित होंगी। अब बेरोजगार युवाओं को देश के कोने-कोने में रोजगार के लिए नहीं जाना होगा। अब न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि देश के अन्य जगहों से लोग यहां रोजगार के लिए आएंगे।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में और उत्तर प्रदेश में विकास व रोजगार को आगे बढ़ाने का कार्य चल रहा है। विकास के इस श्रृंखला में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बड़ी भूमिका निभाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास इसी के माध्यम से होगा। पूरे प्रदेश में उद्योग से लोगों को जोड़ने का भी कार्य चल रहा है।
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, इस दिशा में पहल जारी है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को तैयार करने में यहां के लोगों का, कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारियों का तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला है और हम सबके सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं। सीएम के आगमन पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम। चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस। डेढ़ किलोमीटर पहले ही रोक दिए गए वाहन। कई मार्गों पर घंटों आवागमन रुका रहा। सीएम का हेलीकॉप्टर रवाना होने के बाद अधिकारियों ने ली राहत की सांस ली।