फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएम ने आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के तहत संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के एकीकृत डिजिटल समाधान के लिए लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन लखनऊ से किया गया। आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की घोषणा करते हुए आउटसोर्स निगम की गाइड लाइन की विस्तृत जानकारी दी। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में हुआ। श्रम विभाग द्वारा बीओसीडब्लू के लाभार्थियों को डेमो चेक एवं सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के जीवन में ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि वर्षों से आउटसोर्स भाई-बहन कम मानदेय, समय से वेतन न मिलने और बिचौलियों के शोषण से परेशान थे। जनपद में भी हजारों आउटसोर्स कर्मी विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर्मचारियों के हित में मील का पत्थर साबित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को जो सम्मान मिला है, वह अभिनंदनीय है। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने आउटसोर्स नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईआ धीरेंद्र राय, सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें