फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का फरमान, दस से पचास करोड़ की परियोजनाओं में आएगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान 10 से 50 करोड़ रुपये तक की बड़ी परियोजनाओं को तत्काल गति देने के साथ ही उसे समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के इस फरमान के बाद ऐसी परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। इनमें तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनपद में उर्वरक की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, घर-घर नल योजना, सांसद एवं विधायक निधि, मनरेगा, कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम आदि को लेकर पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में हो रहे विकास कार्यों /निर्माण कार्यों से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी परियोजनाओं को पूर्ण करने में ढिलाई बरतेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सभी कार्य ईमानदारी पूर्वक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध कराए जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने वर्तमान में पांच स्वीकृत परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसमें 100.32 करोड़ स्वीकृत तथा 65.96 करोड़ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। साथ ही इनके निर्माण में 52.33 करोड़ धनराशि व्यय हुई है। यहां बन रहे 200 बेड के चिकित्सालय का कार्य लगभग 82 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। 100 बेड का चिकित्सालय गाजीपुर, राजकीय महिला आईटीआई ताजपुर कुर्रा विकास खंड भदौरा, अग्निशमन केंद्र सिखड़ी जखनियां, इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलेपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत 145 आवास पूर्ण हुए हैं। कोविड-19 के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एंबुलेेंस, आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। होम आइसोलेटेड मरीजों का स्वास्थ्य टीम द्वारा बराबर निगरानी के साथ ही कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कंट्रोल रूम से भी मरीजों से उनके दूरभाष पर बात कर प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पीएम आवास (ग्रामीण एवं शहरी), सड़कों का निर्माण/अनुरक्षण आदि का कार्य कराए जा रहे हैं। घर-घर नल योजना के अंतर्गत 106 अनुरक्षणाधीन योजना में 61 संचालित, 75 निर्माणाधीन पेयजल योजना के अतिरिक्त 45 जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग का कार्य शामिल है। जनपद में बेसलाइन सर्वे 2012 के अंतर्गत कुल लक्षित परिवारों की संख्या 480866 के सापेक्ष 480866 का लक्ष्य पूरा किया गया है। उन्होंने एलओबी प्रथम के अंतर्गत शौचालय निर्माण का कुल लक्ष्य 113600 के सापेक्ष 113600 के लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। एलओबी द्वितीय लक्ष्य 10719 के सापेक्ष 10719 तथा एनएलओबी के अंतर्गत शौचालय निर्माण का लक्ष्य 29634 के सापेक्ष 29634 एवं राज्य वित्त/14 वां वित्त एवं 15 वां वित्त अंतर्गत सामुदायिक शौचालय मे कुल प्रस्तावित ग्राम पंचायतों की संख्या 1237 है। जिसमें 972 निर्माणाधीन , 142 निर्मित एवं 123 शुरू नहीं हुईं हैं। इस तरह अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की तीन बड़ी बातें-
1. विकास कार्यों /निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और समय से पूरा करें।
2. परियोजनाओं को पूर्ण करने में जो ढिलाई बरतेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
3. सभी कार्य ईमानदारी पूर्वक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध कराए जाएं, शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें