फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधौना मेें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा आज

Sun, 30 Nov 2014 11:32 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर हुआ सुरक्षा का रिहर्सल
कमिश्नर, आईजी और डीआईजी ने भी लिया जायजा
व्यवस्था दुरुस्त कराने में दिन भर जुटे रहे डीएम और एसपी
सैदपुर। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव सोमवार को गाजीपुर के सिधौना में समाजवादी नेता स्व. रामकरन यादव दादा की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। सभास्थल पर चेकिंग के बाद ही कोई अंदर दाखिल हो सकेगा। रविवार को अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पूर्वाभ्यास भी किया गया। रविवार को कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, आईजी जोन अमरेंद्र सिंह सेंगर और डीआईजी एसके भगत ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ से चलकर राजकीय विमान से 11:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 11:15 बजे वह हेलीकाप्टर से सिधौना के लिए उड़ान भरेंगे। 11:40 बजे सिधौना के ईशोपुर स्थित रामकरन यादव पीजी कालेज पर बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरेगा। वहां 12:40 बजे तक आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित कर वह हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। इसे लेकर पिछले कई दिनों से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही थीं। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी दिन भर पसीना बहाए। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी डा. उमेश चंद श्रीवास्तव, एडीएम मुरलीधर मिश्र, सीआरओ मनमोहन चौधरी, एसपीआरए त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, जौनपुर के एसपी बबलू कुमार सहित सर्किल के क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। आलाधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया और पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभास्थल के पास मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है। लापरवाही उजागर होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी रेल रूट पर विशेष चौकसी
सैदपुर। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल की ओर से हेलीपैड के पश्चिमी छोर से गुजरती रेल लाइन छपरा-वाराणसी रेलमार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। डीएम का कहना था कि हेलीकाप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कोई रेल लाइन पर न जा सके, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

डायवर्ट रूट से गुजरेंगे वाहन
सैदपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर परिवर्तित रूट से वाहन गुजरेंगे। सीएम का राजकीय विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। छोटी गाडि़यां, कार, एंबुलेंस, मोटर साइकल, साइकल की आवाजाही बनी रहेगी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे से वाराणसी से गाजीपुर आने वाले वाहन (बस, ट्रक आदि) सिधौना से बिहारीगंज, डगरा, औडि़हार होते हुए गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर से वाराणसी जाने वाले वाहन सैदपुर के साधीभादी मोड़ से गोपालपुर, बूढ़ी चौराहा से सिंधौना होते हुए वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें