फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर कपड़ा व्यवसायी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बाजार में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर में पंखे की कुंडी से गले मे फंदा लगाकर एक कपड़ा कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

देवकली बाजार में सुबह- सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब कपड़ा व्यवसायी त्रिभुवन वर्नवाल (56) पुत्र स्वऱाजदेव वर्नवाल ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने किन परिस्थितियों में ऐसा किया परिजन बताने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। घर वालों का कहना है कि मृतक सुबह उठकर एक कमरे में बैठे थे। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे की कुंडी में साङ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद भी जब उनकी आहट नहीं मिली तो घर वाले दरवाजा खटखटाने लगे। अंतत: उसे तोड़ना पड़ा। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना नंदगंज पुलिस को दी गई। एसआई बलवंत यादव ने घटना स्थल का अवलोकन कर लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी किरन देवी, पुत्र पंकज व गोलू का रो-रो कर हाल-बेहाल है। मृतक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है। कपड़ा व्यवसायी की आत्महत्या से पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई है और कारोबारी काफी मर्माहत हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा राजीव द्विवेदी ने बताया कि कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें