फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस मारी गोली

Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के चरितर का पुरा गांव में मंगलवार की रात हथियारबंद दो बदमाशों ने गोली मारकर प्रेमशीला यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बगल में सोया पांच वर्षीय पुत्र बृजेश छर्रा लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन



रेवतीपुर थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि ससुर मंगला यादव की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


शादियाबाद के हरिहरपुर धावां निवासी सुब्बा यादव की पुत्री प्रेमशीला की शादी दस वर्ष पूर्व रेवतीपुर के कल्याणपुर के चरितर का पुरा निवासी मन्नू  सिंह यादव के साथ हुई थी। उसकी दो पुत्रियां पूजा  (11), आरती  (9) और दो पुत्र सतीश (7) व बृजेश (5) है। प्रेमशीला का पति मन्नू सिंह गैर जनपद में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन



ससुर से अनबन के चलते प्रेमशीला अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। प्रतिदिन की तरह खेते में काम करने के बाद देर शाम घर आई प्रेमशीला रात में भोजन बनाकर बच्चों को खिलाई। छोटे पुत्र बृजेश (5) के साथ सोने चली गई। देर रात हथियारबंद दो लोग धमक पड़े। दोनों ने प्रेमशीला की कनपटी पर असलहा सटा दिया।


बगल में लेटे बच्चों शोर सुनकर जग गए तथा मां को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने प्रेमशीला को गोली मार दी। छर्रा लगने से पांच वर्षीय बृजेश भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें