रेवतीपुर के नारायणपुर में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाते
- फोटो : GHAZIPUR
नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकासखंड रेवतीपुर के नारायणपुर गांव में युवा सप्ताह के तहत शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ युवा मंडलों ने शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रतिज्ञा भी ली।
जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि युवा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा दूतों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर युवा सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ भारत बनाने के प्रति अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकांक्षा राय, हर्षवर्धन राय, गंगा दूत इंद्रजीत यादव, प्रिंस, आकाश उपस्थित थे। संवाद