फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही स्वच्छता

Sun, 18 Jun 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव।
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत में रविवार को संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली को सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत भवन के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में नारा लिखी तख्तियां लेकर नारा लगाते लोगों को जागरूक करते चल रहे थे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित सभा में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव ने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाना है। जिला सलाहकार अभय गुप्ता ने खुले में शौच करने से बचने की सलाह दी। स्वच्छता मिशन के जिला चैंपियन रामानंद ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। निगरानी समिति के अध्यक्ष सुखराम राम ने कहा कि अपने मकान के आसपास गंदगी न होने दें। इस मौके पर मोती यादव, रेखा वर्मा, कृष्णावती, कलावती, बबलू, रेखा देवी, दिनेश सिंह, शिव कुशवाहा, रामसूरत राम आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें