फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसरा रहा सन्नाटा, लोग सहमे

Sun, 18 Jun 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
हाजीपुर चट्टी के पास घटना के बाद बंद दूकानें।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाजीपुर चट्टी से दौ सौ मीटर उत्तर चकबेनी रामपुर मौजा में शनिवार को स्कार्पियो और बाइक की टक्कर के बाद पुलिस को समय से मौके पर न पहुंचने की वजह से ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाने और पथराव को लेकर हाजीपुर गांव पूरी तरह अशांत था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बवाल का असर दूसरे दिन रविवार को भी दिखाई दिया। पुलिस गिरफ्तार न कर ले, इस भय से हाजीपुर चट्टी की अधिकांश दूकानें बंद रहीं। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई दबिश नहीं दी गई लेकिन पुलिस और पीएसी ने कई बार चक्रमण किया। इससे लोग घरों में सहमे रहे।    
 
हाजीपुर चट्टी से दौ सौ मीटर उत्तर चकबेनी रामपुर मौजा में शनिवार की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से अकबरपुर निवासी अखिलेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से नाराज लोगों ने स्कार्पियो में तोड़-फोड़ करने के साथ ही चालक की जमकर पिटाई की थी। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया था। इस पथराव में नौ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचे एसपीआरए प्रदीप कुमार दुबे, एसआई रमेश तिवारी, तीन कांस्टेबल सहित जखनिया एसडीएम के अर्दली को बंधक बना लिया था।

ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस ने रबर की गोलियां भी दागी थी। करीब पांच घंटे तक हो-हल्ला के बीच ग्रामीणों का हंगामा चला। देर रात पुलिस ने 15 नामजद सहित 80 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को दूसरे दिन भी घटना का असर दिखाई दिया।

चारों तरफ खामोशी छाई हुई थी। नाममात्र के लोग ही दिखाई दे रहे थे। पुलिस गिरफ्तार न करे, इस आशंका के तहत हाजीपुर चट्टी की अधिकांश दूकानें बंद रहीं। पुलिस ने किसी के यहां दबिश तो नहीं दी, लेकिन सुबह से शाम तक कई बार पुलिस और पीएसी के जवानों ने चक्रमण किया, जिससे लोग इस बात से सहमे रहे कि पुलिस कोई कार्रवाई न करे। 

शाम होते ही लोगों के घरों के खिड़की-दरवाजे बंद हो गए। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि पुलिस घटना के दोषियों को किसी हाल में नहीं नहीं छोड़ेगी। कुछ लोग दबी जुबां से यह भी बातें करते रहे कि पुलिस के डर से कई लोग घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें