राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल छात्राओं ने हाथ में झाड़ू लेकर अभियान के नारे लगाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने कार्यस्थल नवापुरा में झाड़ू लगाकर गली-मुहल्ले की सफाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों को इस राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ जुड़ने एवं गांव को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इसके बाद कालेज पहुंचकर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि छात्राएं स्वच्छता अभियान को अपने गांव एवं मुहल्लों तक भी पहुंचाएं। डा. विकास सिंह एवं डा. वंदना ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए छात्राओं का आह्वान किया। इसके साथ डा. शिवकुमार, संतन कुमार, शंभूशरण प्रसाद, डा. अमितेंद्र सिंह, मणिभूषण तिवारी, डा. दिवाकर मिश्र, डा. अमित यादव, अकबरे आजम, रमेशचंद्र पांडेय आदि ने अभियान की सराहना करते हुए छात्रओं का उत्साहवर्द्धन किया।