फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह विकासखंड के आधा दर्जन गांवों में चल रहे विकास कार्यों सहित साफ-सफाई एवं ग्राम सचिवालय का एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। ब्लाक के सुलेमापुर देवकली गांव में निर्माणधीन पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय में शिथिलता बरतने पर कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ड्यूटी पर अनुपस्थित दो सफाई कर्मी एवं पंचायत सहायक पर कार्रवाई की संस्तुति की। हरहरी गांव के एसपी सिंह एवं रीता देवी की शिकायत पर जांच में दो सफाई कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए मिले। गोविंदपुर कीरत गांव में दो सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहे। दुर्खुर्शी एवं खजूरगांव में स्थिति संतोषजनक पाई गई। इस सबंध में एडीओ पंचायत ने बताया कि ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ ने निरीक्षण किया
खानपुर क्षेत्र के अमेहता स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि विद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क बनाकर विद्यालय पर दाखिला के लिए आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को हेल्प डेस्क के माध्यम से सभी सुविधाओं से अवगत करवाया जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानपति राकेश मिश्र ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को जल्द डायरी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें