फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूल देरी से पहुंचने पर 10वीं के छात्र की लाठी-डंडों से पिटाई, शिक्षक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/सादात। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में बुधवार को कक्षा दस के छात्र ने शिक्षक पर पिटाई करने और गाली-गलौज का आरोप लगाया। छात्र का आरोप है कि विद्यालय पहुंचने में थोड़ी सी देरी होने पर उसे लाठी-डंडों से कथित तौर पर इस कदर पिटाई की कि वह अचेत हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए छात्र को केवल डांटने की बात कही है।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दस का छात्र है। बेटे ने बताया कि बुधवार को दो अन्य छात्रों के साथ उसे विद्यालय पहुंचने में देर हो गई। तीनों ने अध्यापक से कक्षा में प्रवेश की अनुमति मांगी। आरोप है कि शिक्षक विजय कुमार यादव नाराज हो गए। दोनों छात्र वहां से भाग गए, जबकि वो पकड़ लिया गया। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। एक अन्य शिक्षक पर हाथ पकड़ने का भी आरोप लगाया है।
बेटे ने बताया कि पिटाई के दौरान वह अचेत हो गया। इसके बाद उसे चाय पिलाई गई। विद्यालय में पढ़ने वाले गांव के अन्य छात्र बाद में उसे घर लेकर गए। परिजन पहले सादात थाने पहुंचे, लेकिन विद्यालय शादियाबाद थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि पति गुजरात में रहते हैं और यही उनका इकलौता बेटा है। वह स्वभाव से सीधा है। घटना को लेकर वह काफी चिंतित हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें