फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शेरपुर में हवाई फायरिंग, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार देर शाम हवाई फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हवाई फायरिंग बताया है। घटना में किसी के घायल होने या अन्य किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि शेरपुर गांव में बुधवार देर शाम किसी शरारती तत्व की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें