शादियाबाद। थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। रविवार की देर शाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया की बनवारी राम ने थाने में तहरीर देकर जानकारी दी कि 31 जनवरी की शाम करीब 6 बजे उनका पुत्र आलोक कुमार फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही आशुतोष कुमार उर्फ संतोष ने उसे रोक लिया।
पहचान पूछने पर जब वह डर से नहीं बोला, तो आरोपी ने हेलमेट से उसे मारना- पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर जब आलोक घर आया तो आरोपी आशुतोष अपने भाइ मुकेश, राकेश, गुड्डू और ऋषि के साथ लाठी-डंडा और अवैध असलहा लेकर घर पर पहुंची और मारना- पीटना शुरू कर दी। बीच- बचाव करने आई परिवार की महिलाओं को भी मारपीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित बनवारी राम की तहरीर पर आशुतोष, मुकेश, राकेश, गुड्डू और ऋषि के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद