फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव होंगे हाईटेक : पहली बार ईवीएम से मतदाता करेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के चुनाव अब पारंपरिक बैलेट पेपर से नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों में ईवीएम के प्रयोग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर ई-निविदा जारी की गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के निकाय चुनाव हाईटेक हो जाएंगे और मतगणना प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी होगी।
विज्ञापन

अब तक नगर निगम चुनाव ही ईवीएम के माध्यम से कराए जाते थे, जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मतपत्रों का इस्तेमाल होता था। पहली बार नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी ईवीएम से मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 75 जिलों के लिए 1.40 लाख बैलेट यूनिट और 55 हजार कंट्रोल यूनिट खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। आयोग की ओर से जारी ई-निविदा में मशीनों की खरीद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) गुणराज ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में निकाय चुनावों में ईवीएम के उपयोग का निर्णय लिया गया है। जिले में इसके अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिले में नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जमानियां और मुहम्मदाबाद के अलावा सदात, जंगीपुर, दिलदारनगर, बहादुरगंज और सैदपुर नगर पंचायतों में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले के करीब 300 मतदान केंद्रों पर लगभग 300 बैलेट यूनिट और 300 कंट्रोल यूनिट का उपयोग होगा। अधिकारियों का मानना है कि ईवीएम के प्रयोग से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, मतपत्रों की छपाई और गणना संबंधी खर्च कम होगा तथा चुनाव परिणाम भी कम समय में घोषित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें