फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर बढ़ाई जाएंगी यात्री सुविधाएं ः मनोज सिन्हा

Sun, 13 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बहुप्रतीक्षित अति विशिष्ट कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह वाराणसी मंडल के औड़िहार-छपरा रेल खंड का पहला स्टेशन है जहां उच्च सुविधा युक्त अति विशिष्ट कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


अपने संबोधन में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन पर अति विशिष्ट कक्ष की काफी आवश्यकता थी। इसको ध्यान में रखकर कक्ष का निर्माण कराया गया है इसके बन जाने से गाजीपुर से यात्रा शुरू करने वाले विशिष्ट यात्रियों को काफी सुविधा होगी। किसी भी समय यात्री इसका उपयोग कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। यह प्राथमिकता में शामिल है।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप, आरके वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर एमके सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव, वाणिज्य अधीक्षक एसके दूबे, यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र, पीआरओ अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें