चिकित्सकीय सुविधाओं से सुसज्जित लाइफ लाइन एक्सप्रेस का आगमन सिटी स्टेशन पर हो गया। गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे घूमते-फिरते इस रेल अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। करीब एक
पखवारे से ज्यादा समय तक यहां रहने वाली इस ट्रेन में चिकित्सा विशेषज्ञों की तरफ से कान, दांत, मिर्गी, कटे होंठ आदि का उपचार होगा।
चिकित्सा सुविधा से लैस लाइफ लाइन ट्रेन सुबह यहां पहुंची। इसका उद्घाटन 20 नवंबर को होगा। 8 दिसंबर तक यहां रुकने वाले इस घूमते-फिरते अस्पताल में मोतियाबिंद, कान का परदा बदलना और बहरेपन के लिए मशीन एवं इलाज,
स्त्री रोग जांच स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर आदि का परीक्षण-उपचार होगा। नि:शुल्क जांच और इलाज एवं शल्य चिकित्सा (आपरेशन) प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम की तरफ से किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म संख्या-एक पर होगा। 8 दिसंबर के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी।