फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जद में शहर

Mon, 12 Jun 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
चीतनाथ रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
नगर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। इस वजह से जहां आवगामन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बावजूद पुलिस और नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर  को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद अब तक शुरू नहीं की  गई है, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में दूकानदारों द्वारा अतिक्रमण करना कोई नयी बात नहीं है। सालों से यह समस्या चली आ रही है। हालांकि बीच-बीच में नगरपालिका द्वारा इसे हटवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभियान का असर कुछ दिनों तक ही दिखाई देता है।

बाद में दूकानदार मनमानी करते हुए पुन: अपनी दूकानों को पटरियों के साथ सड़क पर लगाना शुरु कर देते है। वर्तमान समय में नगर के सिटी रेलवे स्टेशन तिराहा, मिश्रबाजार, महुआबाग, प्रकाश टाकीज, स्टीमरघाट, चीतनाथ, नवाबगंज सहित अन्य मुहल्लों के मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या है। दुकानदारों द्वारा सामानों को सड़क की पटरी के साथ ही सड़कों पर भी लगाया जा रहा है। इसकी वजह से सड़क संकरी हो जा रही है। इससे एक तरफ जहां आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आएदिन लोगों को जाम का मुहं देखना पड़ रहा है। नगर के विभिन्न मार्गों पर कभी लोग आधा तो कभी एक से लेकर दो घंटे तक जाम में हाफ रहे हैं। 
विज्ञापन


जाम की सबसे ज्यादा समस्या गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर लंका, सिटी रेलवे स्टेशन और स्टीमरघाट पर है। सिटी स्टेशन तिराहा पर दर्जनों की संख्या में ठेला-खोमचा वालों को सुबह ही कब्जा हो जाता है, जो देर रात तक बना रहता है। ठेला-खोमचा वालों की वजह से सुबह से लेकर शाम तक कई बार रोडवेज की बसें फंसती हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। 

जाम में फंसे लोग अगर ठेला-खोमचा वालों का विरोध करते है तो वह मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। नगरपालिका और पुलिस प्रशासन भी अतिक्रमण को लेकर गंभीर नहीं, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। जाम फंसे लोगों को सबसे ज्यादा इन दिनों गर्मी की वजह से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें