फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट पर गंदगी फैलाने से लोगों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट पर गंदगी फैलाने से लोगों को रोका
विज्ञापन

दो घंटे सांकेतिक धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सैदपुर। गंगा संरक्षण अभियान के लिए नगर में लगातार 11 सप्ताह से धरना चल रहा है। इस कार्यक्रम के 12वें सप्ताह की जिम्मेदारी नगर की अन्य सामाजिक संस्था राइजिंग यूथ ने संभाली। राइजिंग यूथ ने 12वें सप्ताह गंगा संरक्षण के लिये दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। नगर के पक्का घाट पर लोगों को गंदगी करने से रोका और पॉलीथिन से होने वाले नुकसान को बताया।
विज्ञापन

नगर में गंगा संरक्षण एवं सीवेज पंप स्थापना के लिए चल रहे धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता वर्चस्व पांडेय मणि ने कहा कि नदियां किसी भी राष्ट्र और समाज की आधार होती है। प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर नदियां राष्ट्र और समाज के उन्नयन में महती भूमिका निभाती हैं। विभिन्न नदियों और जल स्रोतों के किनारे होते विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भारतीय समाज द्वारा प्रकृति और जल संसाधन के प्रति श्रद्धा और आस्था के भाव स्पष्ट करते हैं। राम युग में समुद्र एवं गंगा पूजा, कृष्ण काल में कालिया दमन जल साधनों के प्रति भारतीय समाज की जागरूकता और आस्था प्रकट करती है। राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि गंगा महज नदी नहीं है। विश्व संस्कृति में गंगा भारतीय अस्मिता की प्रतीक है। इसके प्रवाह में मात्र जल ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिकता प्रवाहित होती है। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक प्रवाहमान गंगा महज जलधारा नहीं है। यह लाखों लोगों की रोजी-रोटी के संसाधन के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का पावन केंद्र है। राइजिंग यूथ के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ न करें। धरना में सतीश निषाद, अजय निषाद, कृष्णा साहनी, अभिमन्यू पटेल, प्रवीण विश्वकर्मा, दुर्गेश जायसवाल, विपिन दुबे, प्रीतम कनौजिया, नीरज यादव, धर्मेंद्र कुमार, अरुण सोनकर, सूरज दुबे, मोती कांस्यकार, राहुल शर्मा, मनोज यादव, अशोक केशरवानी, शुभम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें