फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगे होर्डिंग, पोस्टर हटाए गए

Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आचार संहिता का धज्जियां उड़ाने वाले प्रत्याशियों को पुलिस प्रशासन ने बुधवार को नियम-कानून समझाया। पुलिस टीम ने अभियान चला कर दर्जनों लग्जरी वाहनों पर सटे स्टीकर को उखाड़ने के अलावा शहर सहित
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में लगे होर्डिंग और पोस्टर को उतरवाया। अभियान पूरे दिन चला। पुलिस की इस कार्रवाई से स्टीकर लगे प्रत्याशियों के वाहन पुलिस की नजरों से बचते नजर आए।

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। उसकी तरफ से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पिछले कई दिनों से रणनीति तैयार की जा रही है। कोई प्रत्याशी आचार संहिता की
विज्ञापन


धज्जियां न उड़ाए, इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। बुधवार को सदर सीओ वेदप्रकाश सिंह, कोतवाल केके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जिला मुख्यालय के आसपास खड़े कई वाहनों से उनके

प्रत्याशियों का प्रचार के लिए सटाए गए स्टीकर को उखाड़कर दिया। इसके साथ ही वाहनों की जांच के दौरान उसमें से मिले हैंडबिल और पम्पलेट के कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने रौजा पहुंची और यहां पर मकानों की छतों,

खंभों सहित अन्य स्थानों पर लगे प्रत्याशियों के छोटे-बड़े होर्डिंग को उतारकर कब्जा में ले लिया। यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया और बैनर-पोस्टर को उतारकर पुलिस ने उसे अपने कब्जा में लिया। अभियान के चलते

जिन वाहनों पर प्रत्याशियों के प्रचार के लिए स्टीकर सटा था, वह चालक वाहन को पुलिस की नजरों से बचाते हुए नजर आए। सदर सीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं
विज्ञापन

जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें