शहर कोतवाली क्षेत्र रायगंज स्थित एक सिनेमा हॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को बीते एक अप्रैल को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नगर के संगतकला निवासी ज्ञानचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रायगंज स्थित एक सिनेमा हॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बीते एक अप्रैल की रात सिनेमा हॉल में फिल्म चल रही थी। कुछ आपस में मारपीट कर रहे थे। जब उन लोगों को ऐसा करने से मना किया गया तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद सिनेमाहॉल के पार्किंग में पहुंचे और मारने-पीटने लगे। सिनेमा हॉल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने हमलावरों को गेट के बाहर निकालकर बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद