अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। एसडीएम संजय यादव को मांग पत्र देकर सपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के मंडल प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सांसद ने वीर योद्धा महाराणा सांगा के खिलाफ संसद में बयान देकर क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। इस मौके पर अमन सिंह, मोहित सिंह, हर्ष सिंह, अवनीश सिंह, गोलू सिंह मौजूद रहे। संवाद