फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के मुख्य गेट पर लगी होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली की चहारदीवारी पर विधायक द्वारा लगवाई गई श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित होर्डिंग आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा समर्थित होर्डिंग को हटाना पुलिस जरूरी नहीं समझ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गहमर की मूल निवासी जमानिया क्षेत्र की भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने बीते दिनों श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगवाया था। इसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी होर्डिंग गहमर कोतवाली के मुख्य गेट के ठीक बगल स्थित बाउंड्री से सटाकर लगाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर आदि को हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि गहमर पुलिस ने बाकायदा कुछ जगह होर्डिंग उतारते हुए फोटो खिंचवाने के साथ ही औपचारिकता निभाई। लेकिन कोतवाली के पास लगी भाजपा की होर्डिंग को हटवाना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में जिले में लगाए गए आदर्श आचार संहिता को यह होर्डिंग मुंह चिढ़ा रही है। जबकि संबंधित अधिकारी भी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें