फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में दुखों से घबराना नहीं चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/मतसा। क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इसमें भागवताचार्य ने जीवन के संघर्ष पर प्रकाश डाला। कहा गया कि जीवन में सुख दुख का आना जाना लगा रहता है। इससे घबराना नहीं चाहिए। कथा का रसपान कराते हुए भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि संसार में रहते हुए मनुष्य को कभी सुख तो कभी दुख जैसी अनुभूति से रूबरू होना ही पड़ता है। किसी के जीवन में केवल सुख ही सुख हो ऐसा संभव नहीं है और इसके उलट केवल दुख ही दुख मिले यह भी अव्यावहारिक है। संसार सागर को पार करते समय प्रत्येक व्यक्ति को अनेक विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष से भयभीत होने वाला व्यक्ति विजय से पहले ही पराजय स्वीकार कर लेता है लेकिन प्रभु विश्वासी और भगवान के प्रति समर्पित व्यक्ति इन द्वन्द्वात्मक संघर्षों से विचलित नहीं होता बल्कि इन कठिनाइयों में भी उन्हें गति और आनंद के स्वर प्रेरणा देते हुए महसूस होते हैं। इस अवसर पर राजकुमार राय गंगा यादव विनोद श्रीवास्तव डा. अरविंद बुच्चा यादव संजय राय ऋषि राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें