शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को क्रिसमस परंपरागत तरीके से
मनाया गया। इस मौके पर जिले भर के चर्च में प्रार्थनाएं की गई तथा भगवान
यीशु के कृतित्व का वर्णन किया गया। ईसा मसीह के जीवन से जुड़े प्रसंग
लोगों को बताए गए। प्रार्थना समाप्त होने के बाद समुदाय के लोगों ने
एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
शहर के तुलसी सागर स्थित सीआईपी चर्च और
लूर्द माता चर्च में प्रशु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां सजाई गई। लूर्द
माता चर्च में पूरे दिन लोगों की भीड़ बनी रही।मसीही समुदाय के लोग
सुबह से ही विशेष प्रार्थना के लिए जुटने लगे थे। नौ बजते-बजते चर्च परिसर
लोगों से गुलजार हो गया।
सुबह नौ बजे तुलती सागर स्थित सीआईपी चर्च फादर
अभय सोंस ने प्रार्थना सभा आरंभ किया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन पर
प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशु लोगों को प्रेम, भाईचारा और शांति के
संदेश देते रहे। उन्होंने समुदाय के लोगों प्रभु के संदेश को अपने जीवन में
आत्मसात करने को कहा।
प्रार्थना सभा समाप्त होने
के बाद समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पूरा चर्च
परिसर में मैरी क्रिसमस की शुभकामनाओं से गूंज उठा। महिलाओं और युवतियों ने
एक-दूसरे को किस कर पर्व की खुशियां बांटी। छोटे-बच्चों के उत्साह देखते
ही बन रहा था। नए परिधानों से लैस बच्चे भी एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
लूर्द माता चर्च में प्रभु यीशु के जीवन के जुड़ी झांकियां सजाई गई थी।
इन
झांकियों में ईशा मसीह के उनके जन्म से लेकर बचपन, लोगों को शांति का उपदेश
सहित उनकी जीवन से जुड़ी अन्य झांकियों के देखने के लिए लोगों की भीड़
उमड़ी। इस मसीही समुदाय के अलावा अन्य वर्ग के लोग भी शामिल थे। चर्च के
पास पूरे दिन लगे मेले का यहां पहुंचाने वालों ने आनंद उठाया।
मोबाइल में कैद करते रहे झांकियों को
सिंचाई
चौराहा स्थित लूर्द माता चर्च प्रभु ईसा मसीह के जीवन से संबंधित झांकियां
सजाई गई थी। झांकियों का आकर्षण इस कदर था कि लोगों ने निगाहे इन पर तरह
से टिक जा रही थी। जिन युवक युवतियों और महिलाओं के पास कैमरायुक्त मोबइल
था, वह झांकियों को उसमें कैद करने में जुटी रही। स
प्रभावित होता रहा आवागमन
क्रिसमस
के मौके पर सिंचाई विभाग चौराहा स्थित लूर्द माता चर्चा में लोगों की भीड़
उमड़ी। आलम यह था कि जिनके लोग झांकियों को देखने के बाद चर्च से बाहर
निकले रहे थे, उससे अधिक लोग अंदर प्रवेश कर रहे थे। भारी भीड़ की वजह से
मार्ग पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता रहा। कई बार वाहनों के पहिए थमे।
वहां मौजूद पुलिस कर्मी आवागमन को सुचारू कराने में जुटे रहे।