फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोचकपुर- नगवां पुल के मध्य का पीपा धंसा, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/करंडा। चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाला डेढ़ किमी लंबा पीपा पुल शुक्रवार देर शाम अचानक नदी के बीचोंबीच धंस गया। संयोग अच्छा था कि आस-पास के लोगों ने पीपा पुल को बैठते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। पुल से गुजरने वाले बाहरी लोग कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन लोगों के रोकने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया और सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन

शादी -विवाह का सीजन होने के कारण इन दिनों आवागमन बढ़ गया है। दिनभर चारपहिया वाहनों के साथ बाइक और पैदल लोग पुल पार करते हैं। देर शाम रोज आने-जाने वाले आसपास के गांवों के लोग जैसे ही बीच रास्ते में पहुंचे और पीपा को नीचे धंसा देखे तो समझ गए कि पीपा में पानी जा रहा है और वह धीरे-धीरे डूब रहा है। लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और गाड़ियों को वापस करने के लिए कहने लगे। तब तक पीपा में बहुत पानी भर चुका था और पूरा पुल ही डगमगाने लगा था। शोर सुनकर किनारे बैठे कर्मचारी ने अपने विभाग को सूचना दिया। विभाग से दिशा निर्देश मिलने के बाद कर्मचारी चोचकपुर वेल्डर से मरम्मत करने को कहा। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और समाजसेवी बब्लू विश्वकर्मा, रुस्तम अली, राकेश सिंह दौङकर पीपा पुल पर आए और कर्मचारियों का सहयोग कर पुल मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगवाकर पुल पर जाने वाले वाहनों को रोका और जेनरेटर से पीपे से पानी निकलवाना प्रारंभ कर दिया। पीपा में हुए छिद्र को वेल्डिंग कराकर बंद कराया गया। तीन चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीपे में भर रहे पानी को निकालकर वेल्डिंग कर आवागमन शुरू करा दिया गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें