फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चल रही लहर को आगे बढ़ाने का चुनाव: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। डहरा कला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में शुक्रवार को
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बलियान ने कहा कि प्रदेश में 2014 से भाजपा की लहर चल रही है। यह चुनाव उसे आगे बढ़ाने वाला साबित होगी। इस प्रयास को सफल करने की जिम्मेदारी यहां के कार्यकर्ताओं और मतदान केंद्रों से जुड़े बूथ प्रमुखों की है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पश्चिम से उठी भाजपा की लहर को यहां पूर्वांचल के लोग थमने न दें। इसके लिए 7 मार्च को होने वाले चुनाव से दो दिन पूर्व तक हर मतदाताओ से संपर्क साधना होगा और उन्हें पार्टी की उपलब्धियां और विरोधी दलों की नाकामियों को याद दिलाना होगा। सैदपुर की धरती नेताओं को जन्म देती रही है। इसी धरती के कलराज मिश्र, डा महेंद्र नाथ पांडेय समेत अन्य कई हस्तियां यहां से निकल कर देश की राजनीति की शोभा बने हैं। भाजपा एक ऐसे ही नर्सरी है जहां हर जात धर्म को समान रूप से देखा जाता किंतु यहां के विरोधियों ने दलित नेता होने के नाते सुभाष पासी के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया है, उसका उन्हें दंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें