फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कला प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

विज्ञापन
शहर के आमघाट कॉलोनी ​स्थित एक एकेडमी में चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते साहित्यकार अमरनाथ तिवार - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के आमघाट में रविवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमरनाथ तिवारी अमर ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं और बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करती हैं।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र का वितरण आमिर अली ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन और बच्चों को कला का प्रशिक्षण देने में कला प्रशिक्षक गुड़िया गुप्ता की विशेष भूमिका रही। संचालन संजीव अरुण कुमार ने किया। प्रदर्शनी में अधविक केडिया, शिवांशु कुशवाहा, आराध्या शर्मा, काव्या अग्रवाल, क्रिदय अग्रवाल, आनवी खेतान, स्वधा अग्रवाल, अयांश टिबरेवाल, देवांश केडिया, अनुष्का कुमारी, अंशिका कुमारी, कियारा सर्राफ, वसुधा सिंह, पीहू केडिया, पंखुड़ी केडिया, स्वरा केडिया, वान्या अग्रवाल, ट्विंकल गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें