दो दोस्तों की दिनदहाड़े हत्या की वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। इसमें पंचायत के बहाने बुलाने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने इलाके के ही अंकित सोनकर, बिल्लू, मेराज व कुछ अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या घटना का संबंध लगभग तीन वर्ष पुरानी रंजिश से है। 5-6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा अनुराग उर्फ धोनी का दूसरे पक्ष के मेराज के पिता गुड्डू से पूर्व में विवाद हुआ था। दो-तीन बार मारपीट भी हुई थी। मारपीट के दौरान एक बार गुड्डू का दांत टूट गया था।
इसके दवा कराने में 25 हजार रुपये खर्च हुए। इसी रुपये को देने के लिए समझौता भी हुआ। यह समझौता अंकित सोनकर ने किया था। लेकिन, बाद में बात बिगड़ गई।
साजिश के तहत अनुराग को बुलाया गया, जो हर समय इस मामले में साथ रहने वाले साथी अमन चौहान को भी बुला लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों में एक ने अमन और अनुराग को अपनी बाइक पर लाया, जबकि पहले से वहां दो-तीन लोग मौजूद थे, जो घटना को अंजाम दिए। हमलावरों ने तीन गोली चलाई थी। समीप के पेट्रोल पंप, पंचायत भवन, मकान और दो दुकानों के कैमरे में हमलावर बाइक से जाते दिखे।