ओलंपियाड परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते छात्र व छात्राएं। संवाद
गाजीपुर। अमर उजाला ओलंपियाड-2025 की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 13 विद्यालयों में आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षकों और पर्यवेक्षकों की टीम तैनात रही। परीक्षा में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ज्ञान के साथ अपनी तर्कशक्ति की भी परख दी।ओलंपियाड में कक्षा तीसरी से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने निर्धारित समय में ओएमआर सीट भरकर अपनी तैयारी का बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे सामान्य अध्ययन के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।
इन स्कूलों में हुई परीक्षा-चिन्मय भारत एकेडमी, डालिम्स सनबीम स्कूल, एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल, जेकेबी पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉलर्स एकेडमी, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल,नाइस पब्लिक स्कूल।