फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बालगृह शिशु जल्द, कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जल्द ही बालगृह शिशु (दत्तक ग्रहण अधिकरण इकाई) स्थापित होगा। इसको लेकर प्रोबेशन विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। इसमें शून्य से दस वर्ष के बच्चों को रखा जाएगा और उनका देखभाल होगी। बालगृह शिशु न होने की स्थिति में लावारिस बच्चों को मऊ और चंदौली ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लावारिस हालत में नवजात शिशुओं के मिलने पर उनके देखभाल और सरंक्षण की जिम्मेदारी सीडब्लूसी की है। जनपद में बालगृह शिशु न होने से मिले नवजात को मऊ और चंदौली स्थिति इन केंद्रों पर रखा जाता है। ऐसे में यहां इसके स्थापित हो जाने से ऐसे बच्चों को यहां रखने की जहां सुविधा होगी। वहीं गैर जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जनपद में मार्च माह में जहां चार, वहीं अप्रैल माह में दो नवजात मिले थे। जिन्हें देखभाल और संरक्षण के लिए जनपद में इस केंद्र की सुविधा न होने की स्थिति में आस-पास के जनपदों में भेजना पड़ा। प्रोबेशन विभाग इस इकाई को स्थापित कराने के लिए जहां प्रयासरत है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी, जिससे इसका लाभ मिल सके। यही नहीं इस केंद्र में रखे जाने वाले बच्चों के देखभाल, भरण-पोषण के अलावा उनकी पढ़ाई संबंधित सभी व्यवस्थाएं भी रहेंगी। इस संबंध प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि बालगृह शिशु जनपद में न होने से गैर जनपद मऊ और चंदौली मिले नवजातों के संरक्षण और देखभाल के लिए भेजना पड़ता है। विभाग की ओर से इस इकाई को स्थापित कराने के लिए प्रयास जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह केंद्र भी यहां जल्द स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें