फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कलात्मक प्रतिभा कला उत्सव से भरेगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने और उसे पोषित कर शिक्षा में कला को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगे। जिला, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में सरकारी, गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा-नौ, दस, 11 एवं 12 के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

कला उत्सव में विभिन्न विद्याओं में प्रदर्शन होंगे। इसमें संगीत (गायन) शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत (वादन) शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, दृश्य कला (द्वि आयामी-त्रि आयामी), स्थानीय खिलौने एवं खेल तथा नाटक (एकल अभिनय) हैं। सभी विद्याओं में एकल प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके साथ ही विद्यार्थी को केवल एक ही श्रेणी में भाग लेने की अनुमति होगी। पिछले वर्षों के विजेता को आगामी उत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं है। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में 30 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। इसमें चयनित प्रतिभागी मंडल और उसमें चयन होने पर राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त लेखाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कला उत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जल्द ही नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें