फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज धूप व लू के शिकार हो रहे बच्चे विद्यालय का समय बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बढ़ती गर्मी और तेज लू के प्रकोप के चलते बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हालत खराब हो रही है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। स्कूलों में ही बच्चों को उल्टी-दस्त का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्चों को बीमार होते देख अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई है। वर्तमान में स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक है। स्कूल जिस समय बंद होता है, उस समय धूप का प्रकोप अपने चरम पर होता है। उस समय रास्ते में घर जाते समय बच्चे तपन के शिकार हो रहे हैं।
तेज धूप और लू के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री अजय कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय सुबह सात बजे से दिन में 12 बजे तक किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक का एक निर्देश पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पास आया हुआ है, जिसमें हीटवेव के दृष्टिगत स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे तेज़ गर्मी और लू से ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें