फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला और बालक की मौत

Tue, 02 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क हादसे में महिला और एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव निवासी लक्ष्मण बिंद का बेटा संजय बिंद (12) आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल घूरन बाजार में कक्षा-चार का छात्र था। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच बयेपुर गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल की बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीक के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। संजय की मौत से मां बिंदा देवी रो-रोकर बेहाल थी। मौजूद पास-पड़ोस की महिलाएं उसे सांत्वना देने में जुटी थी। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक की टक्कर  से हेतिमपुर निवासी स्वारथ बिंद की पत्नी सुमेतरी (32) गंभीर रूप से घायल  हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जा रहे  थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें