फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर जयंती गांव स्थित खेत में पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से सोमवार की सुबह एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुरहुरपुर जयंती गांव निवासी रिशु (4) सुबह खेत की तरफ गया था। इधर बैगन की फसल काे छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसान ने विद्युत तार से घेरा था। इसकी चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बालक को लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इधर थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बालक को पुलिस वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने- बिलखने लगे। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विद्युत तार लगाने वाले किसान के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें