पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए रविवार को मतदान कराया गया था। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना कराई गई। घोषित नतीजों के अनुसार प्रधान पद पर गुंजन, रंजना एवं शीला तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सी पर प्रमोद कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
पंचायत की खाली पड़ी सीटों प्रधान पद की तीन एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की एक सीट के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य की कुछ सीटों के लिए रविवार को मतदान कराया गया। इस दौरान प्रधान पद की सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। मंगलवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गणना कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के पांडेयपुर राधे में शीला 720 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गईं। रति को 486 मय्त मिले। करंडा संवाददाता के अनुसार सबुआ ग्राम पंचायत में रंजना 565 मत पाकर विजयी हुई जबकि कांति को 436 मत मिले। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार मनिहारी ब्लाक के ग्राम पंचायत सोनबरसा में गुंजन को 466 तथा बलवंत को 265 मत मिले। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य मिर्जापुर प्रथम की सीट पर प्रमोद कुमार यादव ने 434 एवं दीपक राजभर को 406 मत मिले। बाद में निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र वितरित किया।