फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटेलाल को लूटा था लालू ने

Sat, 04 Apr 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात लालू यादव के जमानिया कोतवाली क्षेत्र में सराफ छोटेलाल वर्मा से हुई लूटकांड में शामिल होने का दावा किया है। जबकि लूटपाट को अंजाम देने वाले उसके दो साथियों में एक आजमगढ़ तथा दूसरा मऊ का रहने वाला था। पुलिस पकड़े  गए आरोपी को वारंट बी के तहत पूछताछ के लिए यहां लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन



17 फरवरी को सराफ छोटेलाल वर्मा पर कातिलाना हमला करके बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा 50 लाख रुपये के जेवर तथा 40 हजार रुपया लूट लिया गया था। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जमानिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो दिन पूर्व मऊ की सराखलखंसी पुलिस ने कई संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कप्तान के निर्देश पर जमानिया पुलिस मऊ गई। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव की मानें तो पूछताछ में पकड़े गए लालू यादव ने जमानिया के सराफ छोटेलाल वर्मा से हुई लूट में खुद को शामिल होना बताया।


उसने बताया कि लूटपाट के वक्त वह बाइक चला रहा था जबकि उसके दो साथियों आशीष चौबे निवासी तरवां आजमगढ़ तथा धर्मेंद्र सिंह निवासी रानीपुर मऊ ने घटना को अंजाम दिया। आशीष चौबे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। यही नहीं पकड़े गए आरोपी ने वर्ष 2005 में बहरियाबाद में एक डाक्टर के अपहरण तथा बाइक लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता बताई है।
विज्ञापन



मऊ की पुलिस पड़ी भारी  ःमऊ की सरायलखंसी पुलिस द्वारा लालू को गिरफ्तार किए जाने से जिला पुलिस की नाकामी साफ तौर पर उजागर हुई। वजह यदि वह जमानिया में सराफ से हुई लूट की घटना में शामिल था तो  पुलिस उसे पकड़ नहीं कर सकी। यही नहीं मनोज सिंह हत्याकांड में भी जिला पुलिस लालू यादव तथा उसके गुर्गों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी थी। फिर भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही और मऊ पुलिस ने दबोच लिया।


पुलिस निष्क्रियता पर तंज
जिले में अपराध वृद्धि के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई। इसमें जनपद में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता अरूण सिंह ने पुलिस निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनोज सिंह से लूट एवं हत्या हुई। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी जनपद में लगातार छिनैती एवं लूट की घटनाएं हो रही हैं। स्वर्णकारों से हुई छिनैती की घटनाओं का भी पर्दाफाश करने की मांग की।


समाजसेवी डा. अविनाश सिंह गौतम ने जीवपुर से रामदुलार सिंह की नाबालिग दो बच्चियां 8 साल से अपहृत है लेकिन पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा सकी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने सिरगिथा छिनैती, आदर्श गांव में चोरों का मामला उठाया। भाजयुमो प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने नंदगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुनील सिंह की दुकानों पर लाखों की चोरी का मामला उठाया। इस मौके पर नंदलाल वर्मा, रामविलास वर्मा, श्रीप्रकाश केसरी, गौतम मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, राम शब्द सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें