फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांची

विज्ञापन
भदौरा-देवल मार्ग पर हो रहे सीसी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते लोक निर्माण विभाग के अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में कार्यदायी संस्था की ओर से भदौरा बस स्टैंड से रेलवे क्रॉसिंग तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन पीके शरद ने मौके पर पहुंच कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली और तराई से संबंधित शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर एक्सईएन ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को सड़क को पर्याप्त रूप से तराई करने के लिए निर्देशित किया। बताया कि बजट के अभाव में नहर तक नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। सेवराई के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह के अनुरोध पर उन्होंने मुख्य सड़क से मस्जिद तक करीब 100 मीटर की सड़क की भी मरम्मत कर बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय कुमार गुप्ता, राजीव जायसवाल, अरुण गांधी, शोभनाथ जायसवाल, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें