फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरीकरण आैर निर्माण कार्यों के जांचे

Wed, 02 Aug 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
सेवराई के कामाख्या धाम पर विकास कार्यो का निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेती विधायक सुनीता सिंह।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के मां कामख्या धाम मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए गए सुंदरीकरण एवं नए निर्माण कार्यों के जांच के लिए बुधवार को वाराणसी और गाजीपुर की संयुक्‍त टीम पहुंची। जांच में टीम को कार्य में व्यापक स्तर पर घोटाला देखने को मिला। मौके पर मौजूद जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने जांच टीम को इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 
पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ के रुप में विख्यात मां कामख्या धाम मंदिर पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के तहत विभिन्न मदों से सुंदरीकरण के कई कार्य कराया गया था। कई लोगों द्वारा कार्य में घोटाला की बात कही जा रही थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की जब जांच कराई तो पता चला की जो काम कागज में हो चुका है वो तो धरातल पर है ही नहीं। विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच टीम को संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों से आई सात सदस्यीय जांच टीम को यहां बड़े पैमाने पर घोटाले की जानकारी हुई। यहां प्रस्तावित 17 कार्यों में से महज 4 काम ही हुए मिले। बाकी 13 काम कागजों पर पूरा दिखाए गए मिले।


जांच टीम को मेन गेट का कार्य, शॉपिंग कांलेक्स, बाउंड्रीवाल पेंटिंग, यात्री सेड, बेंच, तालाब रिपेयर, समर सेबल बोरिंग सहित कई कार्य जो कराए जाने थे, वे नहीं हुए मिले। यात्री सेड जो की पांच बनना था, वह तीन ही बना मिला। जांच टीम में अविनाश मिश्रा (ज्वाइंट डायरेक्टर, पर्यटन), राम विजय सिंह (प्रोजेक्ट मैनेजर,राजकीय निर्माण निगम), विजय सिंह (जेई  आरईएस), खुर्शीद अहमद (एई लोक निर्माण विभाग), जितेंद्र सिंह (जेई निर्माण निगम) एसएन यादव ( जेई निर्माण निगम), संतोष कुमार सिंह (पर्यटन सूचना अधिकारी) शामिल रहे। जांच टीम ने बताया कि कार्यों में घोटाला करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जांच के दौरान काफी लोगों की भीड़  एकत्र रही, लोग तरह-तरह की चचाएं करते रहे। तमाम लोग हुए विकास कार्यों पर अपनी राय जाहिर करते देख्‍ाे गए। इस प्रक्रिया से संबंधि लोगों में भी   हड़कंप की स्थिति होने की भी चर्चा रही। विधायक सुनीता      सिंह के साथ मनीष सिंह, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, नंदन सिंह, डब्लू सिंह, ध्रुव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें